एबीवीपी ने खोला मोर्चा, मुद्दों का हल न निकला तो सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

06 सितंबर। नौणी विश्वविद्यालय में अनियमितताओं को लेकर एबीवीपी ने फिर मोर्चा खोल दिया है और सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। मंगलवार को अखिल भारतीय परिषद इकाई सोलन के सदस्यों द्वारा आयोजित की प्रेस वार्ता के दौरान विभिन्न मुद्दों के बारे में बताया गया। इस दौरान सरकार से मांग भी की कि जल्द छात्र हित के मुद्दों का हल निकाला जाए। इस दौरान उन्होंने मुद्दों को लेकर बनाई गई रणनीति के बारे में भी बताया। साथ ही बताया कि इन मुद्दों का यदि कोई हल सरकार नहीं निकलती है तो एबीवीपी सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगी।

प्रेसवार्ता के दौरान एबीवीपी ने कुलपति डॉ परविंदर कौशल पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एबीवीपी इस मामले को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री से कुलपति को पद से हटाने की मांग की है। इस बारे में जानकारी देते हुए एबीवीपी के जिला संयोजक पवन शर्मा ने कहा कि डॉ वाईएस परमार ओद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सोलन के कुलपति डॉ परविंदर कौशल जिन पर पिछले कई समय से भ्रष्टाचार के आरोप लगते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक इन पर किसी भी प्रकार की जांच अथवा कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है।

उनकी प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है और तमाम यूनिवर्सिटी से संबंधित सभी रिकार्ड एक ही बार जब्त करने और उच्च स्तरीय जांच करवाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि डॉ परविंदर कौशल के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए ताकि विश्वविद्यालय को भ्रष्ट आचरण से बचाया जा सके। इसके अलावा ये भी आग्रह कहा है कि डॉ कौशल को कुलपति के पद से मुक्त किया जाए और प्रशासनिक शक्तियां वापस लेकर जांच शुरू की जाए और एसआईटी की जांचपूरी होने तक छुट्टी पर भेजा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की जाती है तो प्रदेश सरकार के खिलाफ भी एबीबीपी उग्र आंदोलन करेगी।

वहीं, उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में राजनीति के कारण केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण नहीं हो पाया है प्रदेश भर के लगभग सभी विश्वविद्यालय में शिक्षकों और गैर शिक्षकों की भारी कमी होने के कारण इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी बातों को लेकर सरकार के खिलाफ एबीवीपी आंदोलन छेड़ने वाली है।

News Archives

Latest News