DNN सोलन ब्यूरो
12 नवंबर। एनपीएस कर्मचारी संघ ने मांगे पूरी न होने पर सरकार को आंदोलन की चेतावनी दे दी है। गुरुवार को एनपीएस कर्मचारियों ने नया बीएस अड्डा सोलन में गेट मीटिंग का आयोजन किया। गेट मीटिंग के जरिए एनपीएस कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की है। गेट मीटिंग की अध्यक्षता एनपीएस जिला सोलन के प्रधान अशोक ठाकुर ने की। 
इस बैठक में जिला कमेटी के सदस्यों ने एनपीएस की खामियों और कमियों को एचआरटीसी के कर्मचारियों के समक्ष रखा व प्रदेश एनपीएस कर्मचारी संघ की आगामी रणनीति के बारे में बताया। गेट मीटिंग में प्रस्ताव पारित किया गया जिसमे राज्य सरकार से आह्वान किया गया की जल्द सभी मांगों की और ध्यान दिया जाए। साथ ही चेतावनी भी दी है की अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तो उन्हें मजबूरन आंदोलन तेज करना पड़ेगा।

















