DNN आनी (चमन शर्मा)
सैंज आनी औट एनएच 305 पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण हाइवे लुहरी से 4 किलोमीटर दूर कारशा के समीप रात को बंद हो गया। पहाड़ी दरकने का सिलसिला थमा नहीं बल्कि सुबह भी जारी रहा। इस मार्ग से आनी, कुल्लू, शिमला, किन्नौर , मंडी, करसोग आदि क्षेत्रों की ओर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कत आई है। जबकि रोजाना आवाजाही करने वाले लोग भी फंसे हैं। अब उन्हें शुश-मुंगरी या कोटलु-नाँज वाले करीब 20 से 25 किलोमीटर अतिरिक्त सफर वाले वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ रहा है। यह पहाड़ी बेहद भयानक स्थिति में है। जिससे कई दिनों से पत्थर लगातार गिर रहे थे। पिछले वर्ष सड़क को चौड़ा करने के काम के बाद अब यह पहाड़ी दरकनी शुरू हो गई है। इसका अगर जल्द समाधान न निकाला तो यह जानलेवा हो सकता है। अब ऐसे में मार्ग बंद होने से सैकड़ों वाहन इसमें फंसे हैं। एनएच 305 बंद, दरकी पहाड़ी कई दिनों से लगातार गिर रहे थे पत्थर, 2 दिन तक और बंद रहने का अनुमान है।
WATCH VIDEO