एटीएम ठगी महिला के खाते से निकाले 39000

Crime Himachal News

डीएनएन ऊना
पुलिस की गई अपीलों व बार बार मीडिया में आ रहे समाचारों के बावजूद भी एटीएम ठगी के मामले खत्म नहीं हो रहे है। कोई न कोई इसका शिकार हो रहा है। प्रदेश के दौलतपुर चौक में एटीएम ठगी का ताजा मामला सामने आया है। एक व्यक्ति के खाते से 39 हजार रुपए निकाले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसने अपने 16 वर्षीय भतीजे को एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए भेजा था, उसने पैसे निकालने में किसी अनजान व्यक्ति की सहायता ली। उस व्यक्ति ने एटीएम कार्ड से 4000 रुपए निकाल कर भतीजे को दे दिए और बाद में कार्ड बदलकर खाते से 39500 रुपए निकाल वा लिए। इसकी भनक महिला को तब लगी जब वह दोबारा पैसे निकालने के लिए एटीएम में गई लेकिन एटीएम ने उसका कार्ड स्वीकार नहीं किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Archives

Latest News