एक ही फ्लैट दो लोगों को बेचा धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Crime Himachal News Others Solan

DNN सोलन, 25 जनवरी :

सोलन में एक व्यक्ति पर एक ही फ्लैट दो लोगों को बेचने का मामला सामने आया है। इस संबंध सोलन पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक महिला हाल निवासी आशा गृह आवास सोलन ने शिकायत पत्र प्रेषित किया कि इसने व इसके भाई जयवर्धन सिंह ने संयुक्त रुप से विक्रम चन्देल से आशा गृह आवास बिल्डिग में एक फलैट खरीदा था, परन्तु विक्रम चन्देल उपरोक्त द्वारा फ्लैट को किसी अन्य व्यक्ति को बेचा गया है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर सोलन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Latest News