DNN नाहन
01 सितम्बर। सिरमौर जिला में एक ही परिवार के 7 सदस्य उल्टी दस्त के शिकार हो गए, जिन्हें अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार शिलाई विधानसभा क्षेत्र के टटियाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 7 सदस्य उल्टी दस्त के शिकार हुए। मंगलवार देर शाम सभी को पांवटा साहिब सिविल अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां बुधवार को स्वास्थ्य ठीक होने पर सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
नानकारी के अनुसार टटियाना गांव के 48 वर्षीय सुरभि देव, 38 वर्षीय टीकाराम, 28 वर्षीय नीलम, 25 वर्षीय बबीता, 26 वर्षीय निशा, ढाई वर्षीय ओर डेढ़ वर्षिय बच्चों सहित 7 लोग ने आज दोपहर में खाना के उपरांत अचानक सभी लोगों को उल्टी दस्त हो गए। परिवार के सभी सदस्यों की हालत खराब होने पर ग्रामीणों ने तत्काल 108 की सहायता और निजी गाड़ियों की सहायता से सभी लोगांे को पांवटा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉ मीनाक्षी चौहान द्वारा सभी को उपचार किया गया।
सिविल अस्पताल के प्रभारी डा. अभिताभ जैन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी 7 लोगों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत थी और अब सभी की हालत ठीक है और आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।