DNN (सोलन) Solan
जिला सोलन में बुधवार को भी कोरोना वायरस की चेन में नए 23 मामले जुड़े हैं। इन मामलों में सबसे अधिक मामलें अर्की क्षेत्र के हैं। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है।
उन्होंने बताया कि जिला सोलन से बुधवार को 457 सैंपल जांच के लिए भेज गए थे। इन सैम्पलों में से सीआरआई कसौली में आरटीपीसीआर के जरिए 257 सैंपल जांचे गए, जिनमें से 17 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव व 225 सैंपल नेगेटिव आए हैं, जबकि 15 सालों की रिपोर्ट आना बाकी है।
रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से 179 सैंपल की जांच की गई जिनमें से 05 सैंपल पॉजिटिव व 184 सैंपल नेगेटिव आए हैं। एमएमयू सोलन में 11 सैंपल जांचे गए, जिनमें से 01 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव 09 सैम्पल नेगेटिव व 01 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। इन 23 मामलों में 18 पुरुष और 5 महिलाएं कोरोना की चपेट में आई है। इनमें सोलन के 07, एमएमयू से 02, अर्की के 10, धर्मपुर के 02 व कसौली के भी 02 मामले है। इनमे आईएलआई के 12, डारेक्ट कॉन्टेक्ट का 01, वालंटियर 07 व फ्लू के 03 मामलें है।
जिला में फिर एक महिला ने तोड़ा दम
जिला सोलन में फिर एक महिला की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। नालागढ़ के रहने वाली 65 वर्षीय महिला ने पीजीआई में दम तोड़ा है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि महिला का इलाज पीजीआई में चला हुआ था।















