एक क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में शामिल

Others Una
DNN ऊना
18 जनवरी। एसडीएम ऊना डॉ सुरेश जसवाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने के चलते उपमंडल के तहत कोटला खुर्द के वार्ड नं० 3 में सत्या देवी के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में अब कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक जारी रहेंंगे। जबकि कंटेनमेंट जोन मे रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड जैसे लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने जानेे की अनुमति रहेगी।

News Archives

Latest News