एंबुलेंस में ही चरस की तस्करी, 712 ग्राम चरस बरामद

Crime Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

6 दिसम्बर। हिमाचल प्रदेश में एंबुलेंस में चरस तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एंबुलेंस चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले में छानबीन जारी है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राज्य मार्ग में बल्ह के समीप नाके के दौरान एंबुलेंस से 712 ग्राम चरस पाई गई। एंबुलेंस कुल्लू जिला में एक सोसायटी के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिससे यह चरस बरामद हुई है। एंबुलेंस का चालक बंजार का रहने वाला है। पुलिस ने नाके के दौरान इस एंबुलेंस को बल्ह में फोरलेन पर पकड़ा। जिला मंडी की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

Latest News