DNN शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू गया है। राज्यपाल राजेन्द्र नाथ आर्लेकर के अविभाषण के साथ 11 बजे बजट सत्र शुरू हुआ। राज्यपाल ने कोरोना काल के दौरान सरकार के कामों के गुणगान के साथ उपलब्धियों का बखान शुरू किया। एक के बाद एक सरकार की योजनाओं को राज्यपाल पढ़ते चले गए। विपक्ष भी 40 मिनट तक तो अविभाषण को सुनता रहा लेकिन अविभाषण में सरकार के गुणगान से नाराज़ विपक्ष विफ़र गया व नारेबाज़ी करता हुआ सदन से वाकआउट कर गया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विपक्ष के रवैये को निराशाजनक बताया और कहा कि विपक्ष की वेवजह हल्ला करने की आदत बन गई है। सरकार ने जनता के लिए काम किए है। कांग्रेस की सरकार से मौजूदा भाजपा सरकार की तुलना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये काम झूठ का पुलिंदा कैसे है ये विपक्ष बताए। विपक्ष में 11 लोग मुख्यमंत्री पद के दावेदार है इसलिए कांग्रेस सत्ता में आने के सपने छोड़ दे। भाजपा ही दोबारा सरकार बनाएगी।
ऊना ब्लास्ट का मामला में मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं और फैक्टरी भी अवैध रूप से चल रही थी। ब्लास्ट की घटना में 6 महिलाओं की मौत हुई है जबकि 1 दर्जन लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा आज बताया कि मामले पर एफआईआर दर्ज़ कर ली गई है। मामले की जांच मंडलायुक्त को सौंप दी गई है। स्वयं उद्योग मंत्री भी आज मौके पर जा रहे है। जो भी इस ब्लास्ट में दोषी होंगे उनको बख्शा नही जाएगा उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही की जाएगी।
चुनावी वर्ष में प्रदेश के कर्मचारी सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोले हुए है। जिस पर सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने सख्त लिहाजे में कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार कृतसंकल्प है। कर्मचारी यदि सहजता से अपनी मांगे रखेंगे तो उनकी बात मानी जाएगी। यदि कर्मचारी इस तरह से सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे उनकी मांगे नही मानी जाएगी। नियमों के खिलाफ आंदोलन करने वाले कर्मचारियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।