DNN ऊना
05 जनवरी। एसडीएम ऊना डॉ सुरेश जसवाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने के चलते उपमंडल के तहत बसदेहड़ा के वार्ड नं० 3 में बॉवी और वार्ड नं० 7 में शुभलता के घर, लोअर देहलां के वार्ड नं० 6 में ममता रानी के घर, रक्कड़ कोलोनी के वार्ड नं० 9 में कमला ठाकुर के घर, रक्कड़ कोलोनी के फेज़ 2 में रजनी और कर्मचंद के घर, को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में अब कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक जारी रहेंंगे। जबकि कंटेनमेंट जोन में रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड जैसे लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने जानेे की अनुमति रहेगी।
ये क्षेत्र हुए हॉटस्पॉट सूची से बाहर
एसडीएम हरोली, गौरव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत हरोली के वार्ड नं० 1 में जय सिंह के घर को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। अब यहां निर्धारित समय पर कफ्र्यू में ढील प्रदान की जाएगी जबकि एक्टिव केस फाइंडिंग की प्रक्रिया आगामी 14 दिनों की अवधि तक जारी रहेगी और लोगों के सभी सुरक्षा नियमों की अनुपालना पूर्व के भांति सुनिश्चित करतेे रहना होगा।















