ऊना में नये क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन

Others Una

DNN ऊना

23 दिसंबर। जिला में कोरोना संक्रमण के नए पॉजिटिव मामले आने के चलते उपमंंडल अधिकारियों द्वारा संबंधित क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन निर्धारित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए उपमंडलाधिकारी ऊना, डॉ सुरेश जसवाल ने बताया कि एमसी ऊना के वार्ड नं० 10 में ललित ठाकुर व दिलाबर चंद के घर, रक्कड़ को लोनी में तुषार धीमान के घर, लाल सिंगी के वार्ड नं० 1 में मोनिका भारद्वाज के घर, चड़तगढ के वार्ड नं० 1 में निर्मला के घर, बसदेहड़ा के वार्ड नं० 8 में गुरूवचन लाल के घर, बदोली के वार्ड नं० 3 में जगतार सिंह के घर, एमसी ऊना के वार्ड नं० 8 में पुनीत कुमार के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन में अब तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी।

News Archives

Latest News