DNN ऊना
02 मार्च ऊना जिला में हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लॉस्ट मामलें के आरोपी को एसआईटी ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है इस मामले में नंगल निवासी रोहित सूरी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। वहीं लेबर के ठेकेदार गुलफ़ाम मुहम्मद को पिछले दिनों मेरठ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था।गौर रहे कि इस ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत हुई थी। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी रोहित सुरी को मुंबई से गिरफ्तार करके ऊना लाया जा रहा है।और दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।