DNN ऊना
27 नवंबर। जिला की विभिन्न पंचायतों में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले आने के चलते संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए क्षेत्रों में अब तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड-19 के लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने के लिए जाने की अनुमति रहेगी।डीसी राघव शर्मा ने बताया कि गगरेट के वार्ड नं० 3 में इंद्र मोहन के घर, डंगोली के वार्ड नं० 6 में सुरेंद्र शर्मा के घर, कलोह के वार्ड नं० 4 में विक्रमजीत के घर, एनएसी गगरेट के वार्ड नं० 3 में ब्रिज भूषण कुमार के घर, डंगोह के वार्ड नं० 4 में विनोद शर्मा के घर, गोंदपुर बनेहड़ा के वार्ड नं० 1 में संजीव कुमार के घर, टटेहड़ा के वार्ड नं० 2 में राजिंद्र पाल के घर, सलोह के वार्ड नं० 4 में अमरो देवी के घर से गुरदास राम के घर के साथ लगते राम प्यारी के घर से नसीब चंद के घर, शिवपुर के वार्ड नं० 5 में कुलदीप चंद के घर व वार्ड नं० 4 में रवि कुमार के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है जबकि गगरेट के वार्ड नं० 3, कलोह के वार्ड नं० 4, एनएसी गगरेट के वार्ड नं० 3, डंगोह के वार्ड नं० 4, गोंदपुर बनेहड़ा के वार्ड नं० 1, टटेहड़ा के वार्ड नं० 2, शिवपुर के वार्ड नं० 5 व वार्ड नं० 4 के शेष हिस्सों को बफर जोन बनाया गया है।
डीसी राघव शर्मा ने आदेश जारी कर जिला के 4 हॉटस्पॉट क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया है। उन्होंने बताया कि जाड़ला कोड़ी के वार्ड नं० 1 में डॉ कर्मवीर के घर, एनएसी गगरेट के वार्ड नं० 3 में अनुराग के घर, एनएसी गगरेट के वार्ड नं० 6 में विमला देवी के घर व भंजाल अप्पर के वार्ड नं० 3 में कुलदीप सिंह के घर को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में 28 नवंबर से कफर्यू में ढील दी जाएगी जबकि एक्टिव केस फाइंडिंग की प्रक्रिया 28 दिनों की अवधि तक जारी रहेगी और सभी को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशानिर्देशों जैसे निर्धारित सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग, नियमित अंतराल पर हाथों को धोना, सेनिटाइजर का प्रयोग करना इत्यादि की अनुपालना पूर्व की भांति सुनिश्चित करते रहना होगा।
















