DNN ऊना
06 जनवरी। एसडीएम ऊना डॉ सुरेश जसवाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने के चलते उपमंडल के तहत एमसी ऊना की डीसी कोलोनी में रोबिन शर्मा के घर, एमसी ऊना के वार्ड नं० 2 में सुभाष वशिष्ट के घर व डीसी कोलोनी में सुषमा शर्मा के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि हिलेडां बिलना के वार्ड नं० 1 में गुरनाम सिंह के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में अब कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक जारी रहेंंगे। जबकि कंटेनमेंट जोन में रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड जैसे लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने जानेे की अनुमति रहेगी।















