DNN सोलन
सांप का नाम सुनते ही अधिकतर लोगों की रुह कांप जाती है, और यदि सांप डस और सही समय पर इलाज न मिलने तो मृत्यु भी निश्चित है। लेकिन एक ऐसी महिला भी है, जिसे 300 बार सांप डस चुका है, लेकिन वह कुछ दिनों तक बेहोश रहने के बाद सही हो जाती है। इस महिला का उपचार सोलन के आयुर्वेदिक अस्पताल में चल रहा है। 48 वर्षीय महिला बिमला देवी शिमला जिला रहने वाली है। उसका कहना है कि उसे केवल सर्प दंश का दर्द झेलना पड़ता है और कुछ समय बाद वे बिल्कुल ठीक हो जाती है। इसे चमत्कार नहीं तो और क्या कहां जाए कि एक महिला को बार बार सांप डसता है और वह बिल्कुल ठीक ठाक हो जाती है। महिला के बारे में यह जानकारी हासिल करने के बाद उसका आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में इलाज कर रहे चिकित्सक व स्टाफ के सदस्य भी हैरान है और वह इसे चमत्कार ही मान रहे है। मेडिकल विज्ञान के अनुसार यदि सर्पदंश के बाद इंसान को सही समय पर सही इलाज न मिले, तो उसकी मौत हो जाती है, लेकिन बिमला देवी इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है कि जोको राखे साइंया मारे सके न कोई।
इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए बिमला देवी ने बताया कि उन्हें 300 से ज्यादा बार सांप डस चुका है और उन्हें इसकी पीढ़ा झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि सोते समय कई बार खाना बनाते समय उन्हें सांप काट चुका है। अहम बात यह है कि सांप उन्हें केवल शरीर के बाई तरफ ही डसता है। उन्होंने बताया कि झाडफ़ूंक से लेकर वे अन्य कई प्रकार के इलाज करवा चुकी है, लेकिन इसका कोई असर सर्पदंश पर नहीं पड़ा है।
उन्होंने कहा कि जिसके बाद वह बेहोश हो जाती है। कई बार तो चार चार दिन बाद भी होश आता है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार वाले हर जगह इसका इलाज करवा रहे है लेकिन यह सिलसिला जारी है।
इस बारे बिमला देवी की देख रेख कर रहे चिकित्सक लोकेश ममगेई ने बताया कि उनके पास बिमला देवी कुछ दिनो पूर्व ही इलाज करवाने आई तो वह भी हैरान रह गए। उन्हें भी इस बात की हैरानी हुई कि इस महिला को सांप 300 बार काट चुका है और यह महिला कैसे जीवित है। उन्होंने इसमे मैडिकल विज्ञान की थ्यौरी को भी फेल होजी दिखाई दे रही है और इसे चमत्कार की कहा जा सकता है।