उसे महंगा पड़ा ATM में मदद मांगना, गायब हुए 20 हजार

Crime Solan

युवक ने बदला एटीएम कार्ड और निकाल दिए पैसे

DNN सोलन

पैसे निकालते समय एक युवती को अंजान युवक से मदद मांगना महंगा पड़ा। एटीएम के पास खड़ा युवक ठग निकला और उसने युवती का एटीएम बदलकर उसके खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती मामले की शिकायत लेकर सोलन पुलिस के पास पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं एएसपी शिव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की शिकायत आई है। जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार शिकायत में बताया गया कि युवती अपनी बहन के एटीएम कार्ड से पैसे निकालने गई। इस दौरान मशीन में कार्ड फंस गया। एटीएम के बाहर खड़ा एक युवक इसे देख रहा था और उसने युवती को मदद करने के लिए कहां और युवती ने भी उसकी मदद स्वीकार कर ली। इस दौरान युवक ने युवती का कार्ड बदल दिया और उसके पिन की जानकारी लेकर उसके खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News