उम्मीदवारों को 31 दिसम्बर को आबंटित होंगे चुनाव चिन्ह

Kullu Politics

DNN कुल्लू

21 दिसम्बर।  रिटर्निंग अधिकारी ने नगर परिषद कुल्लू के निर्वाचन कार्यक्रम का नोटिस जारी करते हुए कहा कि नप कुल्लू में 11 वार्डों से सदस्यों को निर्वाचित करने के लिए निर्वाचन किया जाना है। अभ्यर्थी या उसके प्रस्तावक द्वारा नामांकन पत्र तहसील कार्यालय कुल्लू में प्रातः 11 बजे से अपराहन तीन बजे तक 24,26 व 28 दिसम्बर, 2020 तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
नामांकन पत्रों की संीवक्षा 29 दिसम्बर 2020 को सांय पांच बजे तक होगी। नामांकन वापस 31 दिसम्बर 2020 को सांय तीन बजे तक किए जा सकेंगे। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चिन्हों का आबंटन 31 दिसम्बर 2020 को सांय पांच बजे तक किया जाएगा। मतदान 10 जनवरी 2021 को प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक होगा।
इसी प्रकार, रिटर्निंग अधिकारी भूंतर ने निर्वाचन नोटिस जारी करते हुए कहा कि भूंतर नगर पंचायत के सात वार्डों से सदस्यों को निर्वाचित किया जाना है। शेष कार्यक्रम उपरोक्त कुल्लू नप की भांति रहेगा।

News Archives

Latest News