उप मुख्यमंत्री की चाची कृष्ण कांन्ता अग्निहोत्री का निधन

Himachal News Others Una

DNN ऊना

30 दिसम्बर: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की चाची कृष्ण कांता अग्निहोत्री का वीरवार 29 दिसंबर को सांय निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही उपमुख्यमंत्री इस दिन देर रात अपने पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद पहुंचे। कृष्ण कांता अग्निहोत्री का अन्तिम संस्कार 30 दिसम्बर को गांव गोदपुर जयचंद में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, परिजनों व क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ अमित कुमार शर्मा, एसपी ऊना अर्जित सेन, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Latest News