उप निर्वाचन के दृष्टिगत मतदान केन्द्रों के संबंध में आदेश

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

2 नवम्बर। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने पंचायती राज संस्थाओं के उप निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत विकास खण्ड नालागढ़ में होने वाले मतदान के दृष्टिगत अधिसूचित मतदान केन्द्रों के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं।
इन आदेशों के अनुसार नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बारियां के वार्ड नम्बर 01 बनसाई तथा वार्ड नम्बर 02 तिरला के मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला तिरला, वार्ड नम्बर 03 अल्योन तथा वार्ड नम्बर 04 खेड़ा के मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला वसीमा की जोहड़ी, वार्ड नम्बर 05 सलैहड़ा के मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलैहड़ा तथा वार्ड नम्बर 06 बारियां के मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला बारियां और वार्ड नम्बर 07 पनोह के मतदान केन्द्र राजकीय उच्च पाठशाला बारियां को सामान्य घोषित किया गया है।
विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत मलैहनी के वार्ड नम्बर 01 सोहरी तथा वार्ड नम्बर 02 मलैहनी के मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला मलैहनी, वार्ड नम्बर 03 बाड़ा एवं वार्ड नम्बर 04 थला के मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला चनारडी और वार्ड नम्बर 05 रज्जवाती के मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला मलैहनी को सामान्य घोषित किया गया है।
.0.

News Archives

Latest News