उपायुक्त राघव शर्मा ने किया निर्माणाधीन प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण

Himachal News Others Una
DNN ऊना
28 सितंबरः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज रामपुर में बन रहे प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहे निर्माण कार्य का मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि प्रेस क्लब भवन का जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा और जिला मुख्यालय के पत्रकारों को बेहतरीन सुविधा यहां पर प्राप्त होगी।
इस दौरान बीडीओ ऊना रमनवीर चौहान ने उपायुक्त राघव शर्मा को निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रैस क्लब ऊना के प्रधान सुरिंदर शर्मा, महासचिव जितेंद्र कंवर, राजेश शर्मा, अमित शर्मा, मुनिंदर अरोड़ा, विशाल स्याल, जिला लोक संपर्क अधिकारी अरुण पटियाल तथा पंचायत सचिव रामपुर चरणजीत सिंह उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News