DNN बिलासपुर
25 फरवरी। उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर में 1 अप्रैल, 2022 से 31 मार्च, 2025 तक निजी फोटोस्टेट मशीन लगाने के लिए कमरा संख्या 113 को नीलाम किया जाना है।
उन्होंने बताया कि उक्त कमरे की नीलामी खुली बोली द्वारा 15 मार्च, 2022 को दोपहर 12ः30 बजे उपायुक्त बिलासपुर के कार्यालय में की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक बोलीदाता को बोली से पूर्व 50 हजार रुपये धरोहर राशि बैंक ड्राफ्ट या एफ.डी.आर उपायुक्त बिलासपुर के नाम से 15 मार्च को प्रातः 11 बजे तक कार्यालय में जमा करवानी होगी। उन्होंने बताया कि बोली की अन्य शर्ते बोली आरम्भ होने से पूर्व सुना दी जाएंगी। जमा करवाई गई राशि हकदाता के अतिरिक्त सभी बोलीदाता को लौटा दी जाएगी।
उपायुक्त बिलासपुर को बिना कारण बताए बोली रद्द करने का पूरा अधिकार होगा।