उपमण्डल स्तर पर योग दिवस का आयोजन

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

21 जून। आयुष विभाग नालागढ़ व नेहरू युवा केन्द्र द्वारा हेरिटेज पार्क नालागढ़ में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर उपमण्डल स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नालागढ़ के.एल. ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि आजकल की भाग दौड़ भरी दिनचर्या में हम लोगों को कुछ समय निकालकर योग करना चाहिए। योग से जहां शरीर स्वस्थ रहता है वहीं मानसिक तौर पर भी स्वस्थ रहते हैं। इसके लिए आवश्यक है कि व्यक्ति अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाकर योग को अपनाए और निरोग रहे।
कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप शर्मा द्वारा योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक नालागढ़ अजैब सिंह नायर ने भी बच्चों को योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करवाया।
शिविर में 450 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया।
शिविर में नगर परिषद की अध्यक्ष रीना शर्मा, तहसीलदार निशा आज़ाद, उपमंडल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखविंदर कौर, नेहरू युवा केन्द्र सोलन के उप निदेशक इरा प्रभात, एनडीआरएफ टीम के सदस्य, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, नेहरू युवा केंद्र के सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के छात्र, एबीवीपी कार्यकर्ता, आईटीआई छात्र, आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, नर्सिंग संस्थान और नालागढ़ क्षेत्र के नागरिकों ने भी प्रशिक्षण व अभ्यास किया।

News Archives

Latest News