उपमण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बैठक का आयोजन

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

30 जुलाई नालागढ़ में उपमण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागो के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार नालागढ़ निशा आजाद ने की।

उन्होंने कहा कि नालागढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह पुराने ब्वायज् स्कूल के मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह में मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आर्कषण रहेगें।
उन्होंने समारोह स्थल की व्यवस्था, साफ-सफाई ,सजावट, समुचित पेयजल व्यवस्था संबंधी कार्यों की तैयारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि आगामी 13 से 15 अगस्त 2022 तक मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रत्येक सरकारी व गैर सरकारी भवन पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि  आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है जिसके तहत नालागढ़ व बद्दी विधानसभा क्षेत्र में भी कार्यक्रम आयोजित होगे।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना भी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News