DNN शिमला,
8 अक्टूबर. आज मंडी संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी प्रतिभा सिंह व जुब्बल में रोहित ठाकुर ने अपने अपने नामांकन दाखिल किए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से खुशी व्यक्त की।
मंडी में प्रतिभा सिंह के नामांकन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभारी संजय दत्त, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी,सुधीर शर्मा,कौल सिंह ठाकुर,गंगू राम मुसाफिर,विनय कुमार, राजेन्द्र राणा, जगत सिंह नेगी,इंद्रदत्त लखनपाल, सुंदर ठाकुर,आशीष बुटेल,नन्द लाल,विक्रमादित्य सिंह,प्रकाश चौधरी, ग्यालसंन ठाकुर,उमेश नेगी,कुलदीप कुमार, बुद्धि सिंह ठाकुर,बम्बर ठाकुर,रंगीला राम राव,जैनब चंदेल,अनुराग शर्मा,नेगी निगम भंडारी,यदोपति ठाकुर,छत्र सिंह ,हरदीप सिंह बाबा सहित मंडी के 17 ब्लॉकों के कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी चेतराम ठाकुर,रवि ठाकुर महिला कांग्रेस, सेवादल,युवा कांग्रेस एनएसयूआई व कांग्रेस पार्टी के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता व सेंकडो की संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे।
कुमारी रीना को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
प्रदेश कांग्रेस ने शिमला ग्रामीण से जिला परिषद सदस्य कुमारी रीना को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कुमारी रीना की मीडिया पनेलिस्ट नियुक्ति किया है।इसके साथ ही उन्हें मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह के प्रचार का जिम्मा भी सौंपा गया है।
इस नियुक्ति के लिए रीना ने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,विधायक विक्रमादित्य सिंह सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।
रीना की नियुक्ति के लिए शिमला ग्रामीण के कांग्रेस नेता लेखराम कौंडल,प्रदीप वर्मा,केवल राज वर्मा,बीडीसी सदस्य नरेश वर्मा,नेक चंद वर्मा,प्रियंका देवी,कमल प्रकाश,खेम चंद,प्रदीप शर्मा,गोपाल शर्मा,चंद्र शेखर शर्मा,एमडी शर्मा,उत्तम कश्यप व अन्य कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें इस नियुक्ति की बधाई दी है और आलाकमान सहित प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया है।
कांग्रेस कमेटी की प्रचार समिति का विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने मंडी संसदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभा उप चुनावों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रचार समिति का विस्तार करते हुए अनुराग शर्मा,हरिकृष्ण हिमराल, पूर्व विधायक करनेश जंग,नरेश चौहान, श्रीमती चंद्र प्रभा नेगी,शर्मिला पटियाल,इकबाल मुहम्मद,मनमोहन कटोच,मनीष ठाकुर व दिलावर चौधरी को भी शामिल किया है।
उत्तर प्रदेश में चल रहा है अंधा कानून
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सापरा ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों की निर्मम हत्या के दोषी आशीष को तुरंत गिरफ्तार करने,उसे भगोड़ा घोषित करने की मांग की है।उन्होंने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को भी पद से हटाने की मांग करते हुए कहा है कि उनके पद पर रहते हुए इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए सापरा ने कहा कि केंद्र सत्ता बल,धनबल से दवाब बना कर इस मामलें को दबाने को पूरा प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अंधा कानून चल रहा है।कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को वहां जाने से रोका जा रहा है।उन्होंने कहा कि उनकी नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी को अबैध ढंग से हिरास्त में रखा गया।उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।कांग्रेस इसकी कड़े शब्दों में निदा करती है।