Dnewsnetwork
सोलन, 21 अक्तूबर : कंडाघाट के एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने जांच में पाया है कि इस व्यक्ति ने कुछ समय पहले जहरीली वस्तु का सेवन किया था। उसका उपचार आई.जी.एम.सी. शिमला में चल रहा था। एसपी गौरव सिहं ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रविन्द्र कुमार निवासी कंडाघाट उम्र 50 वर्ष के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि 30 सितंबर 2025 को रविंद्र खरपतवार की स्प्रे कर रहा था तो उसकी स्प्रे करते समय तबीयत खराब हो गई थी जिस पर उसके परिवार के सदस्य उसे उपचार हेतू क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले गये थे। जहां से उसे आगामी उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान 20 अक्तूबर को रविंद्र कुमार की मृत्यु हो गई। अभी तक की जांच पर किसी ने भी उसकी मृत्यु पर कोई शक जाहिर नहीं किया है तथा यहीं पाया जा रहा है की उसकी मृत्यु जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।