उचित मूल्य की दुकानों तक ढुलाई के लिये निविदाएं आमंत्रित

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

26 फरवरी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक शिव राम ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिये हि.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों अथवा थोक बिक्री भण्डारों से जिला की उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्य वस्तुओं की ढुलाई के लिये निविदाएं आमंत्रित की हैं। ये निविदाएं उनके कार्यालय में 16 मार्च दोपहर दो बजे तक पहुंच जानी चाहिए। निविदाएं इसी दिन सांय चार बजे निविदाकर्ता अथवा उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी द्वारा खोली जाएंगी।इसी प्रकार, पहली अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 की अवधि के लिये  निविदा वर्ष 2023-24 के निविदा स्वीकृत होने तक के लिये भारतीय खाद्य निगम के मुख्य भण्डारण केन्द्र बाशिंग से हि.प्र. राज्य निगम आपूर्ति के जिला कुल्लू में कार्यरत थोक भण्डारों तक विर्निदिष्ट वस्तुओं के ढुलान के लिये मोहरबंद निविदाएं 16 मार्च 2022 को दोपहर 2 बजे तक आमंत्रित की गई हैं। यह निविदाएं इसी दिन सांय चार बजे खोली जाएंगी।नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति ने बताया कि इसी प्रकार से निगम के थोक गोदामों से विर्निदिष्ट खाद्य वस्तुओं की ढुलाई के लिये भी उपरोक्त तिथि व समय के अनुसार निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। सभी निविदाएं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी द्वारा 16 मार्च को सांय चार बजे खोली जाएंगी।निविदाओं के संबंध में अधिक जानकारी के लिये जिला नियंत्रक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01902-222335 पर संपर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *