DNN शिमला (सुनील)
हिमाचल प्रदेश की ई विधान प्रणाली अब धीरे धीरे देश के अन्य राज्य भी अपना रहे हैं और पेपर लेस की तरफ राज्य बढ़ रहे हैं।इसी मकसद से हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल शिमला ई विधान प्रणाली को देखने पहुंचा ताकि हरियाणा भी हिमाचल प्रदेश के मॉडल को अपना कर पेपर लेस बने।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में पहुंची सदस्यीय टीम का प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने शिमला विधानसभा पहुंचने पर टीम का स्वागत किया और ई विधान प्रणाली की बारीकियों से अवगत करवाया। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश भर में ई विधान प्रणाली को लागू करने वाला पहला राज्य है और कई अन्य राज्यो ने भी इसे अपना लिया है ।हरियाणा विधानसभा भी इस प्रणाली को लागू करना चाहता है इसलिए इस ई विधान प्रणाली को समझने के लिए हरियाणा विधानसभा का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा है।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विधानसभा भी ई विधान प्रणाली को लागू करना चाहता है जिसके लिए बजट इत्यादि की व्यवस्था कर दी गई है।बारीकियों को समझने के लिए आज प्रतिनिधि मंडल शिमला विधानसभा पहुंचा है ताकि हरियाणा भी पेपर लेस हो सके।


















