ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से दी जा रही मतदान प्रक्रिया की जानकारी

Chamba Himachal News Others
DNN चंबा
27 सितंबर स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा निर्वाचक भागीदारी जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत जिला के विभिन्न स्थानों में ईवीएम एवं मतदान जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत
जिला मुख्यालय,विधानसभा क्षेत्र भट्टियात के तहत खनौडा व विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तहत डलहौजी और सुरगाणी में स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को मतदान के महत्व और ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन द्वारा मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्होंने यह भी बताया कि
ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के प्रशिक्षकों द्वारा ईवीएम से मतदान करने की प्रक्रिया और वीवीपैट के माध्यम से मतदान सत्यापन की प्रक्रिया के बारे में अवगत करवाया।
इसके अतिरिक्त मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया।

News Archives

Latest News