DNN नालागढ़
03 मई ईद के मुबारक मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों ने जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष मोहम्मद साजिद ने ईद के मुबारक मौके पर देश के लिए शांति, उन्नति व भाईचारे की दुआ की। प्रदेश कार्यालय इंंचार्ज प्रीतपाल राणा ने कहा कि ईद का त्यौहार अमन और भाईचारे का प्रतीक है। जिला उपाध्यक्ष रोहित आलम व सचिव आमना ने बताया कि ईद के मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने जरूरतमंद लोगों को राशन की किटें मुहैया करवाकर समाजिक दायित्व निभाया। इस अवसर पर मोहम्मद साजिद के साथ, प्रीतपाल राणा, रोहित आलम, सचिव आमना, जिला उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह, सचिव सुलेमान, अफजल राजू, अमजद, साहिल, उबेद, उमर समेत अल्पसंख्यक विभाग के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















