DNN कुल्लू
27 सितम्बर। जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल के प्राचार्य राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के तहत खाली सीटों के लिए नवमीं कक्षा में प्रवेश हेतु लेटरल एंट्री सलेक्शन टेस्ट-2022 जवाहर नवोदय विद्यालय में 9 अप्रैल, 2022 को संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए ऑनलाईन पंजीकरण 31 अक्तूबर, 2021 तक किया जा सकता है। अभ्यर्थी वैबसाईट के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।















