इस दिन विद्युत आपूर्ति बाधित

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

26 मार्च। सहायक अभियंता, विद्युत उपमण्डल, सिद्धपुर, कर्म चंद भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि 33 के.वी.सिद्धपुर-कालापुल फीडर की बिजली की तारों को बदलने और उचित रखरखाव के कारण सिद्धपुर, अप्पर सुक्कड़, लोअर सुक्कड़, लोअर बागनी इत्यादि क्षेत्रों में 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News