इस दिन रहेगा विद्युत आपूर्ति का रोना

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

28 जुलाई। सहायक अधिशाषी अभियंता, विद्युत उपमंडल भुंतर संतोष कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी फीडर मौहल के जरूरी रख-रखाव कार्य के चलते  इसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र फाॅरेस्ट कालोनी, सब्जी मंडी, औद्योगिक क्षेत्र शमशी, फाॅरेस्ट चैक, मौहल चैक, नरैणी, अंगोरा फार्म, तथा आस-पास के क्षेत्रों में आगामी 30 जुलाई को सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान उपरोक्त क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News