DNN मंडी
20 सितम्बर। सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल-2 मंडी सुनील शर्मा ने सूचित किया है कि 22 सितम्बर को 33/11 केवी सौली खड्ड उप-केंद्र की मरम्मत की जायेगी, जिस कारण 22 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक सौली खड्ड, औद्योगिक क्षेत्र, नेला, लांगणी, शिल्लाकीपर, बिन्द्रावणी, मझवाड़, कोटमोर्स, चाम्बी, लझुखर, पुखर, दुदर, भीमाकाली मंदिर, भ्यूली इत्यादि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है । वही दुसरी तरफ सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल-एक मंडी उत्तम चंद ने सूचित किया है कि 22 सितम्बर को 11 केवी पडडल फीडर में कुछ आवश्यक उपकरणों के रख रखाव व पेड़ की कांट छांट की जायेगी, जिस कारण 22 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक भ्यूली, गुरूद्वारा, रोजगार कार्यालय, मोतीपुर, पडडल, बस स्टैंड, कांगनीधार, डिग्री कॉलेज तथा साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।















