इस खास मकसद के लिए पहुंचे सोलन अंतरराष्ट्रीय धावक सुनील VIDEO

Solan Sports

DNN सोलन (श्वेता)
आर्थिक संकट के कारण इलाज से महरूम लोगों की मदद करने के लिए अंतरराष्ट्रीय धावक सुनील फरिश्ता साबित हो रहा है। वे विभिन्न लोगों के लिए पैसा एकत्रित करने के लिए दौड़ लगा रहे है। इसी कड़ी में वे शुक्रवार को सोलन पहुंचे और लोगों की मदद के लिए पैसा एकत्रित किया। वे राजगढ़ से सोलन दौड़ते हुए पहुंचे।
सुनील ने यह दौड़ लोगों की जिंदगियां बचाने के लिए शुरू की है। इस दौड़ के दौरान एकत्रित पैसे को 5 लोगों की मदद करने के लिए एकत्रित कर रहे है। इनमें 5 लोगों में दो किडनी के मरीज हैं। जबकि दो दिव्यांग भाई और एक असहाय बुजुर्ग है।

किडनी के रोगियों में संगड़ाह के मंडोली की 14 वर्षीय उर्मिला, मंडी से 29 वर्षीय शशि कुमारी, दिव्यांगों में कोडगा सखौली के सुरेंद्र व संदीप और सतौन में रह रहे बुजुर्ग दूनीचंद की आर्थिक तौर पर मदद की जानी है।

News Archives

Latest News