इन वस्तुओं के लिए निविदाएं 26 अगस्त तक आमन्त्रित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

23 अगस्त। जिला निर्वाचन कार्यालय सोलन द्वारा 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन के प्रशिक्षण के लिए प्रयुक्त होनेे वाले टैंट, टेबल, कुर्सी तथा भोजन, चायपान एवं हल्के आहार इत्यादि के लिए इच्छुक फर्मों से 26 अगस्त, 2021 प्रातः 11.00 बजे तक निविदाएं आमन्त्रित की गई हैं।
निविदाएं 26 अगस्त, 2021 प्रातः 11.00 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय सोलन के तहसीलदार (निर्वाचन) को प्रस्तुत की जानी हैं। प्राप्त निविदाएं 26 अगस्त, 2021 को ही दिन में 03.00 बजे खोली जाएंगी।
इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय सोलन के तहसीलदार (निर्वाचन) से प्राप्त की जा सकती है।

News Archives

Latest News