इन क्षेत्रों में 19 दिसंबर को रहेगी बत्ती गुल

Kasauli Others Solan

DNN कुमारहट्टी (सोलन)

17 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 दिसम्बर को राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत सोलन जिला के कुम्हारहट्टी के समीप बाड़ा गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि बाड़ा गांव की विद्युत आपूर्ति प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.30 बजे तक बाधित रहेगी।

News Archives

Latest News