इन क्षेत्रों में 18 से 20 नम्वबर तक बाधित रहेगी बिजली

Kullu Others

DNN कुल्लू

17 नवम्बर। विद्युत सबस्टेशन बजौरा के सहायक अधिशासी अभियंता अक्षय सूद ने सूचित किया है कि 132 केवी लारजी बजौरा लाइन को नए टावरों पर स्थानांतरित करने के कार्य के चलते आगामी 18 नवंबर से 20 नवंबर तक नगवाईं,  पनारसा व औट क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को इन क्षेत्रों के साथ-साथ कुल्लू, भुंतर, पार्वती घाटी, गडसा घाटी व बजौरा क्षेत्रों में भी बिजली की आपूर्ति में व्यवधान रहेगा। यह आपूर्ति प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक बाधित रहेगी।
उन्होंने आम जनमानस से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News