20 मार्च। वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विद्युत मंडल कुल्लू आयुष मिन्हास ने सूचित किया है कि 33/11 केवी सब-स्टेशन कुल्लू के आवश्यक मुरम्मत एवं रख-रखाव कार्य के चलते आगामी 23 मार्च को प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक कुल्लू शहर, सरवरी, अखाड़ा, गांधी नगर, कोलीबेहड़, खराहल, लगवैली , सेऊबाग तथा बबेली आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान उन्होंने उपरोक्त क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
















