आशा पद के लिए साक्षात्कार   10 से 12 अक्टूबर तक

Himachal News Others Solan
DNN नालागढ़ 
08 अक्तूबर खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सा खण्ड नालागढ़ में आशा पद के लिए साक्षात्कार  10 अक्टूबर 2022 से शुरू होंगे। चिकित्सा खंड नालागढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुल्लरवाला गागूबाल, मंझोली भटोलीकला, चिल्लड़, कृपालपुर के लिए आशा वर्कर के साक्षात्कार 10 अक्तूबर 2022 व कोहु, बाहा, जयनगर के 11 अक्तूबर  तथा रिया रेडू उपरला के साक्षात्कार 12 अक्तूबर 2022 को होंगे।
साक्षात्कार प्रातः 10 बजे से खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यलय नालागढ़ में होंगे। संबधित उमीदवारों को अपने मूल दस्तावेज सहित कार्यालय में समय अनुसार पहुंचना अनिवार्य होगा।

Latest News