आवश्यक दिशा निर्देश होम आईसोलेशन कोरोना मरीजों के लिए

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

20 जुलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रकाश दरोच ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते अब कोरोना पाॅजिटिव लोगों जिन्हें बेहद हल्के लक्षण होने पर या बिल्कुल भी लक्षण न दिख रहे हो उन लोगों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा हैं। रोगी को अलग कमरे में घर के दूसरे लोगों से दूर रहना होगा। देखभाल करने के लिए एक व्यक्ति 24 घण्टे मौजूद होना चाहिए जो हॅास्पिटल के भी सम्पर्क में रहे। फोन में आरोग्य सेतु ऐप होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कोरोना पाॅजिटिव आने पर 10 दिनो तक होम आइसोलेसन में रहना होगा, दुबारा टेस्टिंग की जरुरत नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि कोरोना रोगी स्वयं को 10 दिन तक अपने घर पर एकान्त की अवस्था में रखे व अपने स्वाथ्य की स्वयं निगरानी करें। रोगी लगातार कोविड के फैलाव को कम करने के लिए रोगी हर समय तीन तहों वाला मास्क पहने, बार-बार साबुन से हाथ धोएं व समुचित सामाजिक व शारीरिक दूरी जैसे बाछनीय व्यवहार को अपनाएं। मास्क को 8 घण्टे प्रयोग में लाने के बाद एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट में विसंक्रमित करें। रोगी किसी भी रुप में तम्बाकू व शराब का उपयोग न करें। रोगी कोविड सम्बन्धी दी गई दवाईयों को दिशा निर्देशों के अनुसार समय पर लें तथा इसके साथ यदि कोई अन्य रोग के लिए वह पहले से दवाईयां ले रहा है तो उन्हें भी साथ-साथ में लेते रहे। रोगी को अलग शौचालय का प्रयोग करें यदि इस की सीट पर ढक्कन लगा हो तो फ्लश करने से पहले ढक्कन बंद कर दें। रोगी तरल पदार्थ ज्यादा मात्रा में लें व पौष्टिक, सुपाच्य व ताजा बना खाना खाएं। रोगी अपने चिकित्सक के परामर्श उपरान्त अन्य रोगों के लिए ली जाने वाली दवाओं का सेवन जारी रखें, मरीज को बुखार, जुकाम, और खांसी जैसे लक्षण आने पर उनके उपचार के लिए सुझाए गए निर्देशों का पालन करें।
होम आइसोलेशन में रह रहे रोगी को अपना बुखार खुद जांचना होगा उसके पास थर्मामीटर के साथ-साथ पल्स आक्सीमीटर खरीद कर उपयोग करें। यदि वह उच्च रक्तचाप या मधुमेह से पीडित है तो अपने बी.पी. व ब्लड शुगर की भी जांच सुनिश्चित करें। यदि स्थिति खराब होती है तो विभाग को रिपोर्ट करनी होगी यानी रोगी को उपचार कर रहे चिकित्सक से निरंतर संपर्क में रहना होगा। यदि रोगी म्युनिसिपल कमेटी क्षेत्र के निवासी है तो वे अपने संक्रमित कचरे को थैले में डालकर विसंक्रमित करने के बाद सफाई कर्मचारी को दें और यदि ग्रामीण क्षेत्र में रह रहा है तो इस कचरे को उसकी देखभाल करने वाला व्यक्ति जमीन के अन्दर ही दबा कर के नष्ट करना सुनिश्चित करें। कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क पहनेए दो गज की सामाजिक दूरी का पालन करें, हाथ न मिलाएए नमस्कार संस्कार का पालन करें।

News Archives

Latest News