DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश के विधायकों के बढ़ाए गए भत्तों के विरोध में आम लोगों ने सोलन में दुकानों में जा जाकर विधायकों के लिए चंदा एकत्रित किया। ऐसा करके जहां आम लोगों ने विधायकों के भत्ते बढ़ाने का विरोध किया। वहीं लोगों का कहना था कि आम लोगों के कार्यों की फाइलों को कैबिनेट तक पहुंचने में कई महीने लग जाते हैं, जबकि यदि काम किसी नेता से संबंधित हो तो वह कुछ ही मिनटों में हो जाता है। जिसका ताजा उदाहरण हाल ही में विधायकों के बढ़ाए गए भत्ते हैं। विधायकों के भत्ते ढाई लाख से चार लाख कुछ ही देर में हो गए जबकि आम लोगों के काम समय पर नहीं होते हैं और उनकी फाइलें इधर-उधर लटका दी जाती है। इसी कड़ी में सोलन के लोगों ने एकत्रित होकर विधायकों के लिए दुकानों से चंदा एकत्रित किया। जिसे वे मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजेंगे ताकि आने वाले समय में गरीब विधायकों के लिए यह कोष काम आ सके।















