DNN नालागढ़ (आदित्य )
05 जून आम आदमी पार्टी की ओर से नालागढ़ में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसंवाद में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में केजरीवाल सरकार की जन कल्याण नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
प्रदेश प्रवक्ता एसएस जोगटा ने कहा कि प्रदेश में इनकम के साधन होने के बावजूद भी आम लोगों को महंगाई के नाम पर लूटा जा रहा है। हिमाचल में सीमेंट के कारखाने होने के बावजूद भी यहां पर सबसे ज्यादा मंहगा सीमेंट बिक रहा है। जबकि दिल्ली यहां से सप्लाई होता है और यहां से सस्ता है।
युवाओं को रोजगार देने के दावे करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार इस मामले में फेल साबित हुए है। औद्योगिक क्षेत्र में बाहरी लोगों ने कब्जा है और यहां के लोग बेरोजगार बैठे है। पुलिस भर्ती समेत सभी भर्तियो में धांधलियां हो रही। इस मौके पर, हरिदत्त शर्मा, समाजसेवी साहिब सिंह, बलविंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, प्रवीण शर्मा, बलदीप सिंह, सुरजीत कुमार, राम सिंह, स्वर्ण सैणी, गोल्डी सिंह, डॉ. अंशु, विमल चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आप नेता व केंद्रीय विस्तारक कमेटी के सदस्य धर्मपाल चौहान का कहना है कि कांग्रेस व भाजपा के नेताओं ने नालागढ़ में विकास के नाम पर खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि बीते माह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दौरे पर जो घोषणाएं की थी उसमें से एक भी घोषणा पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि नालागढ़ विधानसभा में जल्द ही आप पार्टी का क़ब्ज़ा होगा ।















