आम आदमी पार्टी ने ऑक्सीजन जांच अभियान की की शरुआत

Others Politics Sirmaur
DNN सराहां
15 सितम्बर। पच्छाद विस् क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने ऑक्सीजन जांच अभियान की शरुआत तो कर दी है वहीं अपने इसी कार्यक्रम के तहत आप कार्यकर्ताओं ने लोगों से सम्पर्क साधना भी शरू कर लिया है पार्टी कार्यकर्ता पच्छाद विस् क्षेत्र की कई पंचायतों  में  लोगों के बीच जाकर उनका ऑक्सीजन लेवल तो जांच ही रहे हैं वहीं पच्छाद में अपने होना का अहसास भी दोनों बड़े राजनीतिक दलों को करवा रहे हैं। पार्टी के जिला सचिव व मीडिया राजीव मिथलेश ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी अभियान के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता सुरसु महलाना के धर्मेन्द्र व वासनी बघोर के कमलेश ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।
पार्टी के प्रत्याशी रहे पवन तौमर ने बताया कि आम आदमी पार्टी लोगों के बीच जाकर इस महामारी के समय मे उनका ऑक्सीजन लेवल चेक कर रही है यदि किसी का ऑक्सीजन लेवल कम आता है तो उस व्यक्ति को डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए कहा जाता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान सत्ता धारी दल के कुछ लोगों ने राजगढ़ में अभद्रता का प्रमाण दिया है जोकि निंदनीय है।

News Archives

Latest News