आनी BJP ने आगामी लोकसभा चुनावो को कसी कमर

Kullu Politics

DNN आनी ( चमन  )

भाजपा मंडल आनी की मासिक बैठक मंगलवार को मंदिर सराएँ हाल आनी में आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के चेयरमैन अमर ठाकुर ने की। भाजपा मंडल मीडिया संयोजक हरीश शर्मा ने बताया कि बैठक में सर्वप्रथम आनी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा हुई और क्षेत्र में जो विकास कार्य होने हैं,और जो प्रगति पर हैं,उन पर भी मंथन किया गया। जबकि बैठक में विशेषतौर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने आगामी लोकसभा चुनाबों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को प्रचार के टिप्स भी दिए और सरकार की एक वर्ष की उप्लब्लाधियों को घर घर पहुचाने का आह्वान किया। बैठक में विस्तारक जिया लाल जिहान ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी लोकसभा चुनावो को लेकर पार्टी प्रचार की रणनीति समझाई। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष अमर ठाकुर के साथ मण्डल विस्तारक जिया लाल जिहान,मण्डल महामंत्री जीवन चौहान, बरिष्ठ भाजपा नेता जीआर चंदेल,पंचायत समिति अध्यक्षा अंजना भारती, बरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर,सुरेंद्र ठाकुर, मण्डल प्रवक्ता प्रताप ठाकुर,वेद ठाकुर,सत्येंद्र शर्मा, रतन भारती, जीवन ठाकुर,रफ्तार ठाकुर, टीकम बन्धु,मोहन भारती, शशि मल्होत्रा,अन्नु ठाकुर,नरोत्तम ठाकुर,प्रीतम सागर,टीडी शाह, कांशी राम, मीडिया प्रभारी यशवर्धन शर्मा,मीडिया संयोजक हरीश शर्मा,डिम्पल शर्मा,पंकज शर्मा,कुकू आर्यन,ठाकुर दास वर्मा,दौलत राम, कृषक सलाहकार समिति के सदस्य देवेन्द्र ठाकुर,चुन्नी लाल, भीमसेन ठाकुर,सुभाष चौहान,पिंकू ठाकुर, इंद्र पॉल, भूपेन्द्र ठाकुर व दीपू सहित पार्टी के अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Archives

Latest News