DNN आनी (चमन)
सोमवार को आनी खण्ड के प्राथमिक शिक्षक संघ आनी इकाई के चुनाव विधिवत समपन्न हो गए हैं। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता एचपी पीटीएफ के संरक्षक इन्द्र ठाकुर तथा जिला महासचिव बिहारी लाल परमार ने की। चुनाव में प्राथमिक शिक्षक संघ आनी इकाई के 228 शिक्षकों ने भाग लिया। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति न बनने के चलते दोनों उम्मीदवारों के बीच विधिवत चुनाव प्रक्रिया द्वारा वोटिंग की गई। जिसमें निवर्तमान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार और शिक्षक सुमेश कुमार के बीच चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें सभी 228 शिक्षकों ने संविधानिक तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष रविन्द्र कुमार को 134 मत पड़े जबकि उनके प्रतिद्वंदी सुमेश को 92 मत पड़े। इसके अलावा दो मत निरस्त हुए। ऐसे में रविन्द्र कुमार ने दुसरी बार प्राथमिक शिक्षक संघ आनी के अध्यक्ष पद का ताज अपने नाम कर लिया। जबकि इसके अलावा अन्य सभी पदों के लिए सर्वसम्मति बन पाई। जिसमें अध्यक्ष रविन्द्र कुमार के अलावा, नानक चन्द को वरिष्ठ उपाध्यक्ष , हितेन्द्र साहसी को महासचिव, दलीप राणा को कोषाध्यक्ष, रामानन्द को महालेखाकार नियुक्त किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी अब तीन साल के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ आनी इकाई का कार्यभार देखेगी। नवनियुक्त कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों ने सभी शिक्षक सदस्यों का उन्हें चुनने के लिए आभार प्रकट किया है और कहा कि उनपर जो शिक्षकों ने विश्वास जिताया है उसपर वे पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। चुनाव के पश्चात सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की और शिक्षकों के उत्थान तथा समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। वहीं शिक्षकों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी का जोरदार स्वागत किया और कुल्लवी नाटी डालकर खूब मनोरंजन किया।















