आनी के लोगों से विभिन्न मुद्दों पर मंत्री ने की यह चर्चा

Kullu Politics
DNN आनी
प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री रामलाल मार्कण्डेय सोमवार देर शाम आनी पधारे। उनके आनी आगमन पर विश्राम गृह आनी में क्षेत्र के विधायक किशोरीलाल सागर व भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवम एपीएमसी कुल्लू व लाहौल स्पिति के चेयरमैन अमर ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं  तथा कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर तथा फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। मंत्री रामलाल मार्कण्डेय ने इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनी और विधायक , भाजपा मण्डल अध्यक्ष व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विकास कार्यों तथा अन्य समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया। जबकि बाद में उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ भी एक विशेष बैठक कर विभाग से सम्बंधित योजनाओं पर चर्चा की।
      कृषि मंत्री रामलाल मार्कण्डेय ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है।जिसके लिए मुख्यमंत्री जयराम के नेतृत्व में सरकार नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाकर प्रभावी कदम उठाए जांयेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों का नकदी फसलों की ओर रूझान बढ़ने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में कृषि उत्पादन प्रभावित हुआ है, जबकि फसलों की अच्छी पैदावार के लिए समय समय पर  वर्षा न होना भी मुख्य कारण है।
     उन्होंने कहा कि इस समस्या के निराकरण के लिए सरकार द्वारा जल्द महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जाएंगी, जिससे किसान कृषि उत्पादन की ओर  अग्रसर होंगे। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये विभाग के माध्यम से जल्द गांव गांव में जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे और फसलों के  सही विपणन के लिए स्थानीय मंडियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा विशेष पग उठाए जाएंगे और इस दिशा में कई केंद्र प्रायोजित योजनाओं को भी अमलीजामा पहनाया जाएगा।

News Archives

Latest News