DNN दिल्ली
इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण आज रात को लगेगा। 16 जुलाई को चंद्रग्रहण होने के कारण शहर के सभी प्रमुख मंदिरों के पट शाम को चार बजे सूतक लगने के कारण बंद हो जाएंगे। चंद्र ग्रहण 16 और 17 जुलाई की मध्य रात 1.32 मिनट से शुरू होकर सुबह 4.30 मिनट तक रहेगा। खग्रास चंद्र ग्रहण आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में लग रहा है। 16 जुलाई को चंद्रग्रहण होने के कारण शहर के सभी प्रमुख मंदिरों के पट शाम को चार बजे सूतक लगने के कारण बंद हो जाएंगे। चंद्रग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले और सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लगता है। यह समय अशुभ माना जाता है। ग्रहण का सूतक काल 16 जुलाई शाम 4:25 से शुरु होकर सुबह 4:45 तक रहेगा। मंदिरों के पट दूसरे दिन बुधवार सुबह खुलेंगे। इस स्थिति में गुरु पूर्णिमा को होने वाले पूजन भी शाम चार बजे के पहले ही हो सकेंगे। इस बार 149 साल बाद एक विशेष संयोग बन रहा है।