राशिफल
29 दिसंबर, मंगलवार।
मेष
यात्रा की संभावना है। आपमें से कई लोगों का अपने स्थान के बाहर जाने का प्लान बन सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
वृष
आपमें से कई लोगों के साथ विश्वासघात का योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। कार्य के प्रति सावधानी रखें।
मिथुन
कोई खबर आपके लिए आज के दिन को बेहतर बनाएगी। आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहें। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनेगी।
कर्क
कोई खबर आपके मन को परेशान कर सकती है। किसी अपने को खोने की सूचना मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
सिंह
किसी प्रकार के कर्ज में पड़ सकते हैं। धन का आदान-प्रदान सावधानी से करें। अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे।
कन्या
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी भी प्रकार की अनिर्णयता से बचें। जीवन में संतुलन बनाकर रख पाएंगे।
तुला
आपके नाम की विजय ध्वजा लहराएगी। जहां जाएंगे आप सफलता हासिल करेंगे। आपके लिए आज का दिन शानदार रहेगा।
वृश्चिक
इस समय जीवन में संतुलन बनाना जरूरी है। धैर्य से काम करें और किसी भी प्रकार की जल्दबाज़ी में ना पड़ें। सामान्य दिन रहेगा।
धनु
किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके दिन को बेहतर बनाएगी। सहयोग द्वारा आपके कार्य पूर्ण होंगे। आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहना होगा।
मकर
कुछ नया कार्य करने के लिए आप प्रयासरत रहें। किसी भी काम की नींव डालना आपको सफलता दिलाएगा। सुख एवं समृद्धि के योग हैं।
कुम्भ
सहयोग द्वारा आपका कार्य पूर्ण होगा। भविष्य से जुड़ी तमाम प्लानिंग सफल रहेगी। अपने स्थान से बाहर यात्रा की योजना बना सकते हैं।
मीन
अधूरे कार्य पूर्ण करने के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी भी प्रकार के चैलेंज को आप आराम से पूर्ण कर पाएंगे। सफलता हासिल होगी।