आजादी के बाद पहली बार हिमाचल में 74 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह समाजिक दूरी में रहकर मनाया

Baddi Nalagarh Others
DNN नालागढ़
15 अगस्त।  आजादी के बाद पहली बार हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस समारोह समाजिक दूरी में रहकर मनाया गया नालागढ़ के ओल्डब्वॉय स्कूल मैदान में 15 अगस्त शनिवार को समाजिक दूरी बनाकर उपमंडल स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। उप मंडल अधिकारी प्रशांत देष्टा की अध्यक्षता में 74 वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में ओल्डब्वॉय स्कूल मैदान में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई उसके पश्चात उप मंडल अधिकारी प्रशांत देष्टा द्वारा ध्वज फहराया गया। साथ ही जिला पुलिस बद्दी की पलटन द्वारा राष्ट्रीय गान के बाद  राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई समारोह में उप मंडल अधिकारी प्रशांत देष्टा  द्वारा कोविड-19 में फ्रंटलाइन मे अपनी सेवाएं दे रहे वॉरियर्स को सम्मानित किया गया । जिसमें पुलिस विभाग ,स्वास्थ्य विभाग, दमकल विभाग, सफाई कर्मचारी वह अन्य लोगों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए उप मंडल अधिकारी प्रशांत देष्टा ने बताया कि इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते पूरे प्रदेश में सामाजिक दूरी और स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार 74 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह नालागढ़ के ओल्ड बॉयज स्कूल मैदान में मनाया गया है। इस दौरान जिला पुलिस बद्दी कि एक पलटून द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई साथ ही इस महामारी के समय में बिना किसी स्वार्थ के अपनी सेवाएं दे रहे स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी, दमकल कर्मी, सफाई कर्मी वह अन्य विभाग के फ्रंटलाइन वॉरियर्स को भी सम्मानित किया गया और उनका हौसला बढ़ाया गया साथ ही देश के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों  के परिवार तक भी सम्मान पत्र प्रशासन द्वारा पहुंचाए जाएंगे।  

News Archives

Latest News